आरएस बाली से मिले उच्च वेतनमान से वंचित कर्मचारी

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

धर्मशाला/कांगड़ा। उच्च वेतनमान से वंचित कर्मचारी सोमवार को हिमाचल प्रदेश पर्यटन उपाध्यक्ष आरएस बाली से अपनी मांगों को लेकर मिले। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार द्वारा तीन जनवरी, 2022 को छठे वेतन आयोग को लागू किया गया था, परंतु इसमें वर्ष 2012 में दिए गए वित्तीय लाभ को समाप्त हकिया गया।

बाद में राइडर में फंसे कर्मचारियों के विरोध के बाद सरकार द्वारा छह, सितंबर, 2022 को प्रदेश सिविल सेवाएं संशोधित वेतन प्रथम संशोधन नियम 2022 लागू किया गया, जिसमें तीन जनवरी, 2022 तक – नियमित सभी कर्मचारियों को उच्च वेतनाम का लाभ दिया गया। पहली समस्या यह उत्पन हुई कि तीन जनवरी, 2022 के बाद नियमित कर्मचारियों को उच्च वेतनाम कब मिलेगा, दूसरा सरकार द्वारा 28 दिसंबर, 2021 की अधिसूचना के तहत जो अनुबंध कर्मचारी, जिनके दो साल 30 सितंबर, 2021 को पूरे हो गए हैं, उन्हें नियमित किया गया, लेकिन इसमें कुछ विभाग ने नियमितीकरण के आदेश 3 जनवरी, 2022 तक या इससे पहले कर दिए, जिसमें क्लर्क, सचिवालय, पटवारी राजस्व विभाग शिमला आदि आए, कुछ विभाग ने नियमितीकरण के आदेश किए, एक ही अधिसूचना से नियमित कर्मचारियों में कुछ नियमित होने के कारण उच्च वेतमान की श्रेणी में आ गए, जिनके नियमितीकरण के आदेश बाद हुए, वे इसमें नहीं आ रहे हैं। इससे एक ही श्रेणी के कर्मचारियों के वेतन में लगभग 13500 की वेतन विसंगति उत्फा हो गईं।

इस दौरान एस बाली ने कर्मचारियों को वेतन विसंगति को जल्द हल करने का आश्वासन दिया और कर्मचारियों को इस बारे शिमला भी बुलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *