11 जुलाई: बाल विकास परियोजना मंडी-सदर के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में नौकरी की इच्छुक महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। उपमंडल सदर के आंगनबाड़ी केंद्र मसवाड़ में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।
बाल विकास परियोजना अधिकारी मंडी-सदर जितेन्द्र सैनी ने बताया कि अब इच्छुक एवं पात्र महिलाएं 27 जुलाई 2026 तक इस पद के लिए आवेदन कर सकती हैं। अभ्यर्थियों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र बाल विकास परियोजना अधिकारी, मंडी-सदर, जिला मंडी के कार्यालय में जमा करवाना होगा। आवेदन किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय समय के दौरान स्वीकार किए जाएंगे। इससे पहले आवेदन करने से वंचित रह गई महिलाओं को अब आवेदन के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।