असम में बाल विवाह में शामिल 52 पुजारी-काजी गिरफ्तार

Spread the love

अब तक चार हजार से ज्यादा केस दर्ज, 2044 अरेस्ट

आवाज़ ए हिमाचल 

दिसपुर। असम में बाल विवाह को रोकने के लिए हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है। हिमंत सरकार ने बाल विवाह कानून को तोडऩे वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। इसका नतीजा ये है कि असम में पुलिस ने बाल विवाह के खिलाफ व्यापक कार्रवाई करते हुए दो हजार से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। राज्य में बाल विवाह में शामिल हुए 52 पुजारियों और काजी को गिरफ्तार किया गया है।

Ocean strap For Apple watch band 49mm 45mm 44mm 40mm 41mm 42mm 38mm silicone correa bracelet iWatch Ultra series 8 7 6 5 4 3 SE – Rs499/- only
Free Shipping – DM IN INSTAGRAM – https://www.instagram.com/redikart/

 

सबसे ज्यादा गिरफ्तारियां धुबरी, बारपेटा, कोकराझार, विश्वनाथ जिलों में हुई हैं। डीजीपी जीपी सिंह ने बताया कि लगभग दो महीने पहले सीएम ने बताया था कि उन्हें जानकारी मिली थी कि राज्य में बाल विवाह बड़े पैमाने पर हो रहा है और पुलिस को जांच करने का निर्देश दिया था। पिछले दो दिनों के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में 4074 मामले दर्द किए गए। डीजीपी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर तीन बजे तक राज्य में 2044 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *