अमरीका में चीन ने बना रखा था खुफिया थाना; जानकारी जुटाकर भेज रहे थे देश, दो गिरफ्तार

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

वाशिंगटन। अमरीका के अधिकारियों ने न्यूयॉर्क शहर में दो चीनी मूल के अमरीकी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर आरोप है कि ये लोग खुफिया पुलिस थाना चलाकर चीन को जानकारी पहुंचा रहे थे। अमरीका के न्याय विभाग ने बताया कि चीनी मूल के दो नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों ने 2022 की शुरुआत में मैनहट्टन के चाइनाटाउन में खुफिया पुलिस चौकी खोली थी। विभाग ने चीन के राष्ट्रीय पुलिस बल के 30 से अधिक अधिकारियों पर कथित तौर पर अमरीका में असंतुष्टों के खिलाफ कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। न्यूयार्क के पूर्वी जिले के अटार्नी ब्रियोन पीस ने यह जानकारी दी है।

अटार्नी पीस ने कहा कि दो अधिकारियों को सोमवार सुबह मैनहट्टन में एक अज्ञात कार्यालय भवन में कथित रूप से चीनी राष्ट्रीय पुलिस का एक खुफिया थाना स्थापित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा कि दोनों प्रतिवादियों को जब एफबीआई जांच के बारे में पता चला तो उन्होंने चीनी राष्ट्रीय पुलिस के साथ अपने संचार के सबूतों को नष्ट कर दिया। एक दूसरी शिकायत में 34 अधिकारियों पर एक टास्क फोर्स का हिस्सा होने का आरोप लगाया गया है जो इंटरनेट ट्रोल फ़र्म के रूप में काम कर रही है और हज़ारों फर्जी ऑनलाइन व्यक्तियों को जोड़ रही थी, जिसका इस्तेमाल उन्होंने अमेरिका सहित दुनिया भर में असंतुष्टों और कार्यकर्ताओं को परेशान करने और धमकाने के लिए किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *