अभिषेक ठाकुर के नेतृत्व में टैक्सी यूनियन के प्रधान महेंद्र सिंह ने थामा ‘आप’ का दामन

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

बबलू सूर्यवंशी, शाहपुर। शाहपुर में आम आदमी पार्टी के नेता अभिषेक ठाकुर के नेतृत्व में पार्टी का कुनबा दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। वीरवार को धर्मशाला टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। ‘आप’ नेता अभिषेक ठाकुर ने पार्टी की टोपी व पटका पहनाकर महेंद्र सिंह का स्वागत किया। महेंद्र के साथ अनूप व नरेंद्र ने भी आम आदमी पार्टी को ज्वाइन किया।

यहां बता दें कि महेंद्र सिंह शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लांझणी तथा अनूप व नरेंद्र सुधेड़ निवासी हैं।

अभिषेक ठाकुर महेंद्र, अनूप व नरेंद्र का ‘आप’ में स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से शाहपुर में आम आदमी पार्टी को मजबूती मिलेगी। ठाकुर ने कहा कि शाहपुर में आम आदमी पार्टी को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। रोजाना कई लोग आम आदमी पार्टी का दामन थाम रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग दिल्ली के केजरीवाल मॉडल से प्रभावित हैं तथा दिल्ली की तर्ज़ पर यहां भी शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि जनता भाजपा व कांग्रेस दोनों पार्टियों से तंग है। इस मौके पर महेंद्र सिंह ने कहा कि वे आम आदमी पार्टी से काफी प्रभावित हैं तथा यही बजह है उन्होंने ‘आप’ का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आम आदमी पार्टी के बैनर तले कांगड़ा ज़िला के टैक्सी चालकों की एक बड़ा सम्मेलन आयोजित करवाया जाएगा। इस दौरान सैंकडों टैक्सी धारक व चालक आम आदमी पार्टी का दामन थामेंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *