अनूप ठाकुर युवा कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग में बतौर प्रदेश सह संयोजक नियुक्त

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

बबलू सूर्यवंशी, भरमौर/ चंबा। जिला चंबा के भरमौर विधानसभा क्षेत्र की कूंर पंचायत के निवासी अनूप ठाकुर को हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग में बतौर State Co-Convenors (प्रदेश सह संयोजक) नियुक्त किया गया है। अनूप ठाकुर ने इसके लिए हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी, भारतीय युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु जैन, कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर, सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश प्रभारी योगेश हांडा, सह प्रभारी राघवेंद्र, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी दिव्यांश गिरिधर, पूर्व वन एवं मत्स्य मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्य प्रवक्ता अमित पखरेटिया का आभार जताया है।

आपको बता दें कि असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस की प्रदेश व जिला कार्यकारिणी की घोषणा के दौरान जिला चम्बा से अनूप कुमार ठाकुर को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया था और वर्तमान में इस पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

अनूप ठाकुर इससे पहले हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग में भरमौर विधानसभा क्षेत्र से संयोजक के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अतिरिक्त में वे हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग में जिला चंबा से जिला संयोजक एवं हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस में विधानसभा क्षेत्र भरमौर से महासचिव के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। इसके साथ-साथ अब कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग में बतौर State Co-Convenors (प्रदेश सह संयोजक) नियुक्त कर उनके कंधों पर नई जिम्मेदारी सौंपी है।
अनूप ठाकुर ने विश्वास दिलाया है कि जिस विश्वास के उन्हें जो यह जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वे खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *