अनुराग शर्मा की अगुआई में राजगढ पंहुची कांग्रेस सेवा दल की ‘जागो हिमाचल सदभावना यात्रा’, भाजपा को बताया घोटाले, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी की सरकार

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

राजगढ, जी डी शर्मा। 

कांग्रेस सेवा दल की जागो हिमाचल सदभावना यात्रा राजगढ पंहुची और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद शहर में एक रैली निकाली गई, जिसमे केद्र व राज्य सरकार के खिलाफ  नारीबाजी की।

पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि 22 दिनो की यह सदभावना यात्रा प्रदेश भर मे 2100 किमी का सफर तय करेगी। इस यात्रा का मुख्य उद्वेश्य प्रदेश भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से प्रदेश की जनता को अवगत कराना है।  इस यात्रा के दौरान जनता से सीधा संवाद किया जा रहा है और जनसंपर्क अभियान जिला व ब्लाक स्तर पर चलाया जा रहा है।

शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में केवल घोटाले, भ्रष्टाचार ,बेरोजगारी और  मंहगाई को बढ़ावा मिले है और माफिया राज का बोलबाला है। इसके साथ ही  नशा माफिया फलाफूला है ।

शर्मा ने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में पुलिस, छात्रवृति घोटला, पाईप घोटाला, फर्जी डिग्री घोटला, जंनमंच घोटला, इन्वेस्टर मीट  आदि दर्जनों घोटाले हुए है। इस समय मंहगाई सांतवे आसमान पर है। आम जनता को दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना मुश्किल हो गया है। युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। देश भर मे 62 लाख सरकारी पद खाली पडे हैं । कांग्रेस के कार्यकाल मे देश की जी डी पी 8.36 % थी, जो आज घंट कर 4.75 % रह गई है। अगर अपराध की बात करें तो आज 350% क्राईम रेट है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *