28 सितंबर: अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में चल रही थल सेना की अग्निवीर भर्ती रैली के फिजिकल टेस्ट में दूसरे दिन भी करीब 550 युवाओं ने भाग लिया।
थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल श्रीधर राजन ने बताया कि फिजिकल टेस्ट के दौरान उम्मीदवारों की 1600 मीटर दौड़ के अलावा पुल अप्स, लंबी कूद, ऊंची कूद और जिग-जैग बैलेंस सहित विभिन्न परीक्षण करवाए गए। इस दौरान उम्मीदवारों की लंबाई, वजन और छाती का माप भी लिया गया।
उन्होंने बताया कि भर्ती के तीसरे दिन के लिए बुलाए गए युवाओं का मैदान में प्रवेश सोमवार तड़के शुरू कर दिया जाएगा। भर्ती स्थल पर फिजिकल टेस्ट, मेडिकल परीक्षण और दस्तावेजों की जांच के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। मैदान में किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है और पूरे क्षेत्र के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।