शाहपुर के नमन भारद्वाज अंडर-14 राज्य स्तरीय फुटबॉल चैंपियनशिप में करेंगे कांगड़ा का प्रतिनिधित्व

12 सितम्बर: हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-14 राज्य स्तरीय फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए जिला कांगड़ा की टीम सोलन रवाना हो गई है। इस टीम में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के छात्र नमन भारद्वाज का भी चयन हुआ है।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 13 सितंबर तक सोलन के ऐतिहासिक ठोड़ो मैदान में किया जा रहा है। नमन भारद्वाज जिला कांगड़ा की टीम का हिस्सा बनकर प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगे।

नमन के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के स्कूल परिवार ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने नमन से प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल और जिला कांगड़ा का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *