SMC, आईटी टीचर समेत हजारों कर्मियों का मानदेय बढ़ा, अधिसूचना जारी

8 जून: हिमाचल प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग से जुड़े हजारों शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए उनके मानदेय में 500 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी कर दी है। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। बढ़ा हुआ मानदेय 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा।

सरकार के निर्णय के तहत एसएमसी शिक्षकों, मिड-डे मील वर्करों, पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्करों, वाटर कैरियरों तथा आईटी शिक्षकों को 500 रुपये प्रतिमाह अतिरिक्त मानदेय मिलेगा। यह घोषणा बजट वर्ष 2026-27 के दौरान की गई थी, जिसे अब औपचारिक रूप से लागू कर दिया गया है।

शिक्षा विभाग के अवर सचिव हेम सिंह वर्मा ने निदेशक उच्च शिक्षा और निदेशक स्कूल शिक्षा को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। सरकार का यह फैसला 25 मई 2026 को हुई मंत्रिमंडल बैठक में लिए गए निर्णय के अनुरूप लागू किया गया है।

मानदेय में वृद्धि से शिक्षा विभाग से जुड़े हजारों कर्मचारियों और शिक्षकों को आर्थिक लाभ मिलेगा। सरकार के इस कदम को कर्मचारियों के लिए राहत भरा निर्णय माना जा रहा है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *