OPS बहाली के लिए धर्मशाला में आभार रैली, पुलिस ग्राउंड में जुटे प्रदेश भर से आए कर्मचारी

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

धर्मशाला। नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने धर्मशाला में होने वाली आभार रैली में कर्मचारियों की महाभिड़ देखने को मिल रही है। प्रदेशभर से हजारों कर्मचारी रैली में भाग लने के लिए धर्मशाला पहुंचे हैं। एनपीएस कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर का कहना है कि धर्मशाला में होने वाली आभार रैली में प्रदेश भर के हर जिले से कर्मचारी इस रैली में भाग ले रहे हैं। इस दौरान कर्मचारी ढोल, नगाड़ो सहित लोक गीतों में झूमते हुए नज़र आ रहे हैं।

बता दें, धर्मशाला के पुलिस मैदान में होने वाली इस आभार रैली में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री समेत सभी कैबिनेट मंत्रियों और अन्य पदाधिकारियों के पहुंचने का कार्यक्रम है। उल्लेखनीय है कि हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के ओल्ड पेंशन बहाली के ऐतिहासिक निर्णय से प्रदेश के एक लाख 36 हजार सरकारी कर्मचारियों को सीधा पहुंचा है। सरकार के निर्णय से लाभान्वित सभी कर्मचारियों का एक स्वर में कहना है कि यह आभार रैली मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार का धन्यवाद जताने के लिए आयोजित की जा रही है। सरकार के ओपीएस बहाली के निर्णय ने उनका वर्तमान और भविष्य सुरक्षित कर दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *