21 जुलाई: हिमाचल प्रदेश में मंगलवार सुबह से जारी भारी बारिश के बीच कांगड़ा जिले के पालमपुर में भूस्खलन की घटना सामने आई है। बैजनाथ रोड पर मोल खड्ड के पास लैंडस्लाइड होने से सड़क किनारे खड़ी एक मारुति वैन मलबे की चपेट में आकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
जानकारी के अनुसार, वैन सड़क किनारे पार्क की गई थी। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर नीचे आ गए, जिससे वैन बुरी तरह दब गई।
वहीं, भारी बारिश के चलते पालमपुर की न्यूगल और मोल खड्ड भी उफान पर हैं। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से खड्डों, नालों और नदी-नालों के आसपास न जाने की अपील की है। साथ ही मौसम खराब रहने तक सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।