घेरा में भूस्खलन से टूटी मुख्य पेयजल पाइपलाइन, कई क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित

21 जुलाई: वन क्षेत्र में हुए भूस्खलन के कारण घेरा पेयजल स्रोत से आने वाली मुख्य पेयजल ट्रांसमिशन लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे प्रभावित क्षेत्रों में नियमित पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है।

उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि जलापूर्ति बनाए रखने के लिए फिलहाल नड्डी जल शोधन संयंत्र के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। हालांकि पानी की सीमित उपलब्धता को देखते हुए अस्थायी रूप से जल वितरण में राशनिंग लागू की जा सकती है।

उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत और बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी है, लेकिन क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण मरम्मत कार्य प्रभावित हो रहा है।

उपायुक्त ने लोगों से अपील की है कि इस दौरान पानी का उपयोग केवल आवश्यक कार्यों के लिए ही करें और पानी की बचत करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही जलापूर्ति जल्द सामान्य कर दी जाएगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *