18 जुलाई: विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के अंतर्गत आवश्यक रखरखाव कार्यों के चलते 19 जुलाई (रविवार) को शहर और आसपास के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली बोर्ड के अनुसार उपकरणों और विद्युत लाइनों की मरम्मत के साथ-साथ क्षतिग्रस्त बिजली के खंभों को बदलने का कार्य किया जाएगा।
इसके चलते सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक डीसी ऑफिस, गांधी चौक, अप्पर बाजार, नादौन चौक, बस स्टैंड, पुलिस स्टेशन, प्रताप गली, प्रतापनगर, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, बराड़ बल्ह, अणु कलां, हीरानगर, कृष्णानगर, गंदा नौण, नडियाणा, केंद्रीय विद्यालय, गोपालनगर, श्यामनगर, पक्का भरो, घरियाणा मसंदा, हिम अकादमी स्कूल, गुरुकुल स्कूल तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विद्युत उपमंडल-2 के सहायक अभियंता सौरभ राय ने बताया कि यदि 19 जुलाई को मौसम खराब रहता है, तो निर्धारित मरम्मत कार्य 26 जुलाई को किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया।