सेक्टर-6 सेब मंडी में अनियंत्रित वाहन हादसे का शिकार, चालक घायल

15 जुलाई: जिला सोलन के परवाणू स्थित सेक्टर-6 सेब मंडी में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और संबंधित विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। घायल चालक को तुरंत बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया। हादसे में चालक के शरीर पर कई गंभीर चोटें आई हैं।

चालक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआई) अस्पताल, परवाणू रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *