24 जुलाई को टांडा फायरिंग रेंज में सेना का अभ्यास, आसपास के गांवों के लिए प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

15 जुलाई: कांगड़ा जिले की टांडा फायरिंग रेंज में भारतीय सेना द्वारा 24 जुलाई को फायरिंग अभ्यास किया जाएगा। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने रेंज के आसपास रहने वाले लोगों के लिए सुरक्षा संबंधी एडवाइजरी जारी कर एहतियात बरतने की अपील की है।

प्रशासन के अनुसार 24 जुलाई को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक टांडा फायरिंग रेंज में सेना का अभ्यास चलेगा। सहायक आयुक्त ने कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी गांवों के लोगों से आग्रह किया है कि निर्धारित समय के दौरान फायरिंग रेंज और उसके आसपास के क्षेत्रों में जाने से पूरी तरह बचें।

प्रशासन ने लोगों से अपने पालतू पशुओं और मवेशियों को भी फायरिंग रेंज की ओर न ले जाने तथा उन्हें खुले में चरने के लिए न छोड़ने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा निर्देशों का पालन कर किसी भी अप्रिय घटना और जान-माल के नुकसान से बचा जा सकता है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *