आम लोगों का उत्थान और आत्मनिर्भर हिमाचल सरकार की प्राथमिकता : सुनील शर्मा बिट्टू

14 जुलाई: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य आम लोगों का उत्थान और हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जनकल्याण और विकास को केंद्र में रखकर कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं।

ग्राम पंचायत साहनवीं में आयोजित जनसमस्या सुनवाई कार्यक्रम के दौरान सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना, राजीव गांधी स्वरोजगार योजना, प्राकृतिक खेती से तैयार फसलों के बेहतर समर्थन मूल्य और दूध के दामों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी जैसी योजनाओं का सीधा लाभ लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली परियोजनाओं से प्रदेश की आय बढ़ाने के लिए सरकार ने महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं, जिससे हिमाचल आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का संबंध हमीरपुर जिले से होने के कारण यहां कई बड़ी विकास परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं और उन पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा जिले में कई विभागों, बोर्डों और निगमों के राज्य स्तरीय कार्यालय भी स्थापित किए गए हैं।

कार्यक्रम के दौरान पंचायतवासियों ने अपनी समस्याएं और मांगें सुनील शर्मा बिट्टू के समक्ष रखीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को इनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती, ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *