13 जुलाई तक जॉइनिंग नहीं करने वाले शिक्षकों की नियुक्ति स्वत: होगी रद्द

14 जुलाई: स्कूल शिक्षा विभाग ने गणित और अंग्रेजी विषय के नवचयनित शिक्षकों के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि अब ज्वाइनिंग की समय-सीमा किसी भी स्थिति में आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। विभाग ने साफ किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने 13 जुलाई तक संबंधित स्कूलों में कार्यभार ग्रहण नहीं किया है, उनकी नियुक्ति स्वत: निरस्त मानी जाएगी।

विभाग ने सभी जिला उपनिदेशकों को निर्देश दिए हैं कि 14 जुलाई तक उन अभ्यर्थियों की सूची भेजी जाए, जिन्होंने अभी तक स्कूलों में ज्वाइन नहीं किया है।

शिक्षा विभाग के अनुसार, नवचयनित शिक्षकों को पहले भी कई बार ज्वाइनिंग के संबंध में निर्देश जारी किए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद कई अभ्यर्थियों ने अब तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया है।

प्रदेश सरकार ने सीबीएसई स्कूलों के लिए शिक्षकों की संख्या निर्धारित कर दी है। इसी के तहत इन स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती की जा रही है, ताकि विद्यार्थियों को समय पर शिक्षक उपलब्ध हो सकें।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *