अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई होगी, बल्क ड्रग पार्क का काम तेज़ी से आगे बढ़ रहा : हर्षवर्धन चौहान

10 जुलाई: उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने गुरुवार को अवैध खनन, बल्क ड्रग पार्क परियोजना और राम मंदिर में कथित चढ़ावे की चोरी के मामले पर सरकार का पक्ष स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और विकास परियोजनाओं को तय समय में पूरा करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

उद्योग मंत्री ने कहा कि हिमाचल-पंजाब सीमा पर अवैध खनन की शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में सितंबर तक खनन गतिविधियों पर प्रतिबंध लागू है और इस दौरान अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संबंधित विभागों को ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

बल्क ड्रग पार्क परियोजना की प्रगति की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि अब तक करीब 15 से 20 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। परियोजना के लिए पानी की आपूर्ति से जुड़ा लगभग 95 प्रतिशत और बिजली से संबंधित करीब 75 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। क्षेत्र में बेहतर संपर्क सुविधा के लिए डबल लेन सड़क का निर्माण भी किया जाएगा, जिसके लिए लोक निर्माण विभाग को धनराशि जारी कर दी गई है। शेष टेंडर प्रक्रियाओं को भी जल्द पूरा किया जाएगा।

राम मंदिर में कथित चढ़ावे की चोरी के मामले पर हर्षवर्धन चौहान ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि राम मंदिर देशवासियों की आस्था का केंद्र है और इसे राजनीति से जोड़ना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में सच सामने आना चाहिए और आस्था के विषयों को राजनीतिक विवाद का हिस्सा नहीं बनाया जाना

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *