एचपीपीएससी ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की एसएटी परीक्षा का संशोधित शेड्यूल किया जारी

9 जुलाई: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) ने मेडिकल एजुकेशन विभाग में विभिन्न विषयों के असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए सब्जेक्ट एप्टीट्यूड टेस्ट (एसएटी) का संशोधित संभावित शेड्यूल जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने के बाद यह नया कार्यक्रम जारी किया गया है। आयोग के अनुसार एसएटी परीक्षा 10 से 13 अगस्त तक आयोजित होने की संभावना है।

10 अगस्त को थोरेसिक सर्जरी (सीटीवीएस), न्यूरोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी, जनरल मेडिसिन, बायोकैमिस्ट्री और ईएनटी विषयों की परीक्षा होगी। 11 अगस्त को न्यूरोसर्जरी, कार्डियोलॉजी, गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, कार्डियक एनेस्थीसिया, एंडोक्रिनोलॉजी, नेत्र रोग (ऑफ्थैल्मोलॉजी), रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी की परीक्षा प्रस्तावित है।

12 अगस्त को मनोचिकित्सा, पीडियाट्रिक्स, क्षय एवं श्वसन रोग, माइक्रोबायोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, डर्मेटोलॉजी, एनेस्थीसिया और जनरल सर्जरी विषयों की परीक्षा होगी। वहीं 13 अगस्त को फॉरेंसिक मेडिसिन, प्रसूति एवं स्त्री रोग, कम्युनिटी मेडिसिन/सोशल एंड प्रिवेंटिव मेडिसिन, ब्लड बैंक और मेडिकल ऑन्कोलॉजी विषयों की एसएटी परीक्षा आयोजित की जाएगी।

आयोग ने अभ्यर्थियों से संशोधित शेड्यूल के अनुसार परीक्षा की तैयारी करने और आगामी निर्देशों के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखने की अपील की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *