राम मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, मंत्रिमंडल संग की पूजा-अर्चना

7 जुलाई: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ शिमला स्थित राम मंदिर पहुंचे। इस दौरान लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, उद्योग, संसदीय कार्य एवं श्रम-रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान सहित अन्य मंत्री भी मौजूद रहे।

हाल ही में सामने आए चढ़ावा चोरी मामले के विरोध में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भगवान श्रीराम के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर प्रदेश में सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की गई।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *