जेबीटी भर्ती: 7 जुलाई से होगी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आयोग ने जारी किया शेड्यूल

2 जुलाई: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने जेबीटी भर्ती पोस्ट कोड-25004 के तहत कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया 7 जुलाई से शुरू करने का निर्णय लिया है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का विस्तृत शेड्यूल आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि सभी पात्र अभ्यर्थियों को उनकी पंजीकृत ईमेल आईडी पर सूचना भेजी जाएगी। आयोग की ओर से अलग से कोई बुलावा पत्र जारी नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर अपने सभी आवश्यक मूल दस्तावेज, उनकी सेल्फ-अटेस्टेड फोटो प्रतियों के दो-दो सेट, आवेदन पत्र की डाउनलोड की गई प्रति तथा वैध पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है, तो उसे दोबारा अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। इसलिए सभी अभ्यर्थियों से समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की अपील की गई है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *