1 जुलाई, तरसेम जरयाल : धारकांडी क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश और प्रशासन की ओर से जारी येलो अलर्ट को देखते हुए 4 और 5 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाला बोह घाटी युवा उत्सव-2026 फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय प्रशासन और आयोजन समिति ने संयुक्त रूप से लिया है।
आयोजन समिति ने बताया कि अब युवा उत्सव का आयोजन अगले माह किया जाएगा। नई तिथि और कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी।
समिति ने इस निर्णय से होने वाली असुविधा के लिए खेद जताते हुए सभी युवा साथियों से अपील की है कि इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।