एचपीयू एमबीए प्रवेश 2026-27: कटऑफ जारी, 13 जुलाई से शुरू होंगे जीडी और इंटरव्यू

29 जून : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के बिजनेस स्कूल ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एचपीयू मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (एचपीयू-मैट 2026) के तहत एमबीए प्रवेश की कटऑफ जारी कर दी है। इसके साथ ही सब्सिडाइज्ड और नॉन-सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए ग्रुप डिस्कशन (जीडी) और पर्सनल इंटरव्यू (पीआई) का कार्यक्रम भी घोषित किया गया है।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सब्सिडाइज्ड सीटों में ओपन टू ऑल श्रेणी के लिए 36.50 अंक, इंटरनल जनरल के लिए 32.50, एससी के लिए 27.00, एसटी के लिए 26.50, दिव्यांग वर्ग के लिए 21.75, ईडब्ल्यूएस के लिए 30.25, सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए 24.00 तथा जम्मू-कश्मीर माइग्रेंट श्रेणी के लिए 21.75 अंक कटऑफ निर्धारित की गई है। वहीं, नॉन-सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए कटऑफ 9.50 अंक तय की गई है।

विश्वविद्यालय के अनुसार सब्सिडाइज्ड सीटों के अभ्यर्थियों के लिए ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू 13, 14, 15 और 16 जुलाई को आयोजित किए जाएंगे। वहीं, नॉन-सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए यह प्रक्रिया 20 से 25 जुलाई तक चलेगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की सलाह दी गई है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *