नालागढ़ युवा मैराथन में युवाओं ने दिखाया जोश, डॉ. शशि बोले- जागरूक युवा ही देश की असली ताकत

28 जून : संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति नालागढ़ द्वारा “भारतम् जयतु भारतम्” विषय के तहत नालागढ़ नगर युवा मैराथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मानव हॉस्पिटल नालागढ़ के डॉ. शशि तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सीए विपिन जसवाल उपस्थित रहे।

मैराथन में 15 से 35 वर्ष आयु वर्ग के 103 युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। युवाओं ने ऊर्जा और जोश के साथ दौड़ में हिस्सा लेकर स्वस्थ जीवन और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. शशि ने युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और देशहित में हर क्षेत्र में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जागरूक और सकारात्मक युवा पीढ़ी ही भारत की वास्तविक रीढ़ है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता ने युवाओं को पंच परिवर्तन — सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक शिष्टाचार और स्वदेशी — को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर जिला प्रचारक सौरभ राप्टा, राकेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *