कांगड़ा में STF का बड़ा ऑपरेशन, जसूर ITI के पास 223 ग्राम चिट्टा बरामद; 3 तस्कर गिरफ्तार

29 जून : हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे एंटी-चिट्टा अभियान के तहत एसटीएफ कांगड़ा को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस जिला नूरपुर के जसूर क्षेत्र में स्पैशल टास्क फोर्स की टीम ने कार्रवाई करते हुए 223 ग्राम चिट्टे के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ कांगड़ा की टीम जसूर क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि शास्त्री आईटीआई के पास नशे की खेप पहुंचाई जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर नाकाबंदी कर तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रोका। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 223 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

बरामदगी के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना नूरपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि नशे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *