27 जून : पालमपुर में पंचायत समिति अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। आधिकारिक परिणामों के अनुसार उषा देवी को पंचायत समिति पालमपुर का अध्यक्ष तथा बिन्दु देवी को उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
निर्वाचन के बाद एसडीएम पालमपुर एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. ओ.पी. यादव ने दोनों नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर डॉ. ओ.पी. यादव ने उषा देवी और बिन्दु देवी को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में पंचायत समिति क्षेत्र में विकास कार्यों और जनहित योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।