चंबा की उड़नपरी सीमा ने जीता राष्ट्रीय स्वर्ण, एशियन गेम्स के लिए किया क्वालिफाई

27 जून : जिला चंबा की अंतरराष्ट्रीय धाविका सीमा ने एक बार फिर अपनी शानदार उपलब्धि से प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। सीमा ने भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 24 से 28 जून तक आयोजित 65वीं राष्ट्रीय इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 5000 मीटर दौड़ में 16:11.04 मिनट का समय लेकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

यह देश की सबसे प्रतिष्ठित ट्रैक एवं फील्ड प्रतियोगिताओं में से एक मानी जाती है, जहां के प्रदर्शन के आधार पर एशियन गेम्स के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाता है। सीमा पहले ही विदेशी प्रतियोगिता में 5000 मीटर स्पर्धा के लिए निर्धारित क्वालिफाइंग टाइम हासिल कर चुकी थीं। हालांकि अंतिम चयन के लिए इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान हासिल करना जरूरी था, जिसे उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर पूरा कर लिया।

इस शानदार जीत के साथ सीमा का चयन अब सितंबर में जापान के नागोया में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स के लिए हो गया है। वहीं, 28 जून को वह इसी प्रतियोगिता में 10,000 मीटर दौड़ में भी अपनी चुनौती पेश करेंगी।

एशियन गेम्स में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना अब सीमा का अगला बड़ा लक्ष्य है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *