बंगाणा दौरे पर DC जतिन लाल, स्कूल भवन निर्माण और पिपलू मेला तैयारियों की समीक्षा

23 जून : ऊना के उपायुक्त जतिन लाल ने सोमवार को बंगाणा में निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं और आधुनिक अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए भवन निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाना जरूरी है, ताकि छात्रों को जल्द ही नए शैक्षणिक परिसर का लाभ मिल सके।

इसके बाद उपायुक्त ने 24 से 26 जून तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक जिला स्तरीय पिपलू मेला-2026 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मेला स्थल का दौरा किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, स्वच्छता, यातायात, पार्किंग, बिजली और सुरक्षा व्यवस्था के बेहतर इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जतिन लाल ने कहा कि मेले के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। निरीक्षण के दौरान उपमंडलाधिकारी (ना.) बंगाणा एवं जिला स्तरीय पिपलू मेला समिति के अध्यक्ष सोनू गोयल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *