एचपीयू ने पीजी परीक्षाओं की नई डेटशीट जारी की, 1 जुलाई से शुरू होंगी परीक्षाएं

23 जून : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने विभिन्न स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों की नई डेटशीट जारी कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार पीजी पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं अब 1 जुलाई से शुरू होंगी। नई डेटशीट विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।

गौरतलब है कि यूजीसी-नेट परीक्षा के कारण जून माह में प्रस्तावित पीजी परीक्षाओं की पूर्व में जारी डेटशीट वापस ले ली गई थी। अब संशोधित कार्यक्रम के तहत एमए पत्रकारिता एवं जनसंचार, भूगोल, योग, सोशल वर्क, पुरातत्व एवं प्राचीन इतिहास, ग्रामीण विकास, संगीत, चित्रकला, पॉपुलेशन स्टडीज, रक्षा एवं सामरिक अध्ययन, मनोविज्ञान, एजुकेशन, एमपीएड, एमए शारीरिक शिक्षा, हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, लोक प्रशासन, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, संस्कृत तथा एमकॉम सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

इसके अलावा एमबीए, मास्टर ऑफ कम्प्यूटर साइंस, एमटेक (कंप्यूटर साइंस), मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस, बीएचएम, एमटीटीएम और एलएलबी समेत अन्य पाठ्यक्रमों की डेटशीट भी जारी कर दी गई है।

एचपीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्यामलाल कौशल ने बताया कि सभी पीजी पाठ्यक्रमों की संशोधित डेटशीट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है, जहां से विद्यार्थी इसे देख सकते हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *