24-25 जून को हमीरपुर के इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति, विभाग ने जारी की सूचना

23 जून : हमीरपुर जिले के कई क्षेत्रों में 24 और 25 जून को बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रह सकती है। विद्युत उपकेंद्र नादौन में उपकरणों के सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते यह व्यवधान रहेगा। यह जानकारी विद्युत सब स्टेशन अणु के सहायक अभियंता सुरेश कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि भूंपल, धनेटा, मझीण, सिल्ह, बड़ा और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की सलाह दी है।

सहायक अभियंता ने कहा कि यदि किसी फीडर की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद करने की आवश्यकता हुई तो इसकी पूर्व सूचना संबंधित उपभोक्ताओं को दे दी जाएगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *