रजोल स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले योग अभ्यास सत्र आयोजित

18 जून : आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुष विभाग रैत द्वारा डॉ. भवानी के मार्गदर्शन में रजोल स्थित राजकीय प्राथमिक एवं वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में संयुक्त रूप से योग अभ्यास सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विद्यालय की प्राचार्या नीना पुन के सानिध्य में संपन्न हुआ।

योग प्रशिक्षक उद्यालक शर्मा ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया। यह अभ्यास 21 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर आयोजित किया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वास्थ्य, ज्ञान और विश्व शांति के लिए योग” रखी गई है।

योग प्रशिक्षक ने कहा कि शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए विद्यार्थी जीवन से ही दैनिक दिनचर्या में व्यायाम, आसन, प्राणायाम और ध्यान को शामिल करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज के तनावपूर्ण और भागदौड़ भरे जीवन में योग का महत्व और भी बढ़ गया है।

इस योग अभ्यास सत्र में स्कूली विद्यार्थियों के साथ अध्यापक वर्ग अनीता, अनुपमा, सुदर्शना, सुषमा, सपना, पूजा, बबीता, सोनिका, अनुराधा, मंजुला, सोनिया, अनु, संजीत, स्वरूप, राजेश, अश्वनी, सुरिंद्र, महिंद्र और पवन कुमार सहित अन्य लोगों ने भी भाग लिया।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *