पूर्व सैनिक अश्वनी भंडारी का निधन, शाहपुर क्षेत्र में शोक की लहर

18 जून : शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सुधेड़ निवासी एवं भारतीय सेना के पूर्व सैनिक अश्वनी भंडारी का बुधवार देर रात निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिजनों, मित्रों और स्थानीय लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

54 वर्षीय अश्वनी भंडारी भारतीय सेना की 19 जै राइफल्स बटालियन में सेवाएं दे चुके थे। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद भी वे सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे और अपने सरल व मिलनसार स्वभाव के कारण क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था। बुधवार शाम तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला ले गए, जहां देर रात उनका निधन हो गया।

अश्वनी भंडारी के निधन पर क्षेत्र के लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *