स्यारठ में 19 जून को सजेगा मां जालपा का भव्य मेला, उमड़ेगी श्रद्धालुओं की आस्था

17 जून, कविता शांति गौतम : ग्राम पंचायत निचली गोंगड़ी के स्यारठ स्थित मां जालपा मंदिर परिसर में 19 जून को भव्य धार्मिक मेले (स्यारठ की नई) का आयोजन किया जाएगा। मेले को लेकर क्षेत्र में तैयारियां जोरों पर हैं और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

मेला कमेटी के प्रधान दीपक, सचिव प्रकाश चंद, मंदिर के पुजारी कृपा राम तथा सेवादार पूर्ण चंद ने बताया कि स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास की पंचायतों के लोगों की भी मां जालपा के प्रति गहरी आस्था है। श्रद्धालु नियमित रूप से मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। वर्षों से स्थानीय लोगों और आसपास के क्षेत्रों के सहयोग से इस धार्मिक मेले का आयोजन किया जाता रहा है।

मान्यता है कि क्षेत्र की महिलाएं मां जालपा की श्रद्धापूर्वक आराधना करती हैं और मंदिर के प्रति उनकी अटूट आस्था है। इसी परंपरा के तहत मेले के दौरान रात्रि और प्रातःकाल विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं, जिनमें महिलाएं ढोल-नगाड़ों की थाप पर देवी का गुणगान करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करती हैं। श्रद्धालु अपनी नई फसल की उपज भी मंदिर में अर्पित करते हैं। यह परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है।

मेले में धार्मिक कार्यक्रमों के अलावा कुश्ती प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। पूरी रात चलने वाला यह आयोजन श्रद्धालुओं की आस्था और क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक माना जाता है। मेला कमेटी ने सभी श्रद्धालुओं से मां जालपा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *