कानपुर से अनुराग ठाकुर ने गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां, विकसित भारत पर दिया जोर

17 जून : सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने उत्तर प्रदेश के कानपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल और उपलब्धियों को लेकर जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया।

कानपुर पहुंचने से पहले अनुराग ठाकुर ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की। कार्यक्रमों में उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, बुनियादी ढांचे, सामाजिक कल्याण और आर्थिक मजबूती के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया है। अनुराग ठाकुर ने विकसित भारत के लक्ष्य का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।

इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि राज्य में बदलाव और विकास की मांग लगातार बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि जनता सुशासन और तेज विकास चाहती है तथा एनडीए को समर्थन मिल रहा है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *