असम के जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ वायुसेना का AN-32 विमान

13 जून : असम के जोरहाट स्थित रौरिया एयरबेस पर शनिवार सुबह भारतीय वायुसेना का एक AN-32 सैन्य मालवाहक विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान एयरबेस पर उतरने की कोशिश कर रहा था, तभी वह हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना के बाद विमान में भीषण आग लग गई और वह दो हिस्सों में टूट गया। हादसे के बाद एयरबेस पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त विमान AN-32 कार्गो एयरक्राफ्ट था, जिसका उपयोग सैनिकों, सैन्य उपकरणों और अन्य जरूरी सामान की ढुलाई के लिए किया जाता है। बताया जा रहा है कि लैंडिंग के दौरान विमान नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते यह हादसा हुआ। आग लगने से विमान को भारी नुकसान पहुंचा है। पायलट के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

भारतीय वायुसेना ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। AN-32 विमान वायुसेना के परिवहन बेड़े का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है और इसका उपयोग विशेष रूप से पहाड़ी तथा दुर्गम क्षेत्रों में सैन्य अभियानों और रसद आपूर्ति के लिए किया जाता है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *