ऊना में संदिग्ध मौत से सनसनी: युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद गई जान, पुलिस जांच में जुटी

11 जून : ऊना जिले के अंब उपमंडल के लोअर भंजाल क्षेत्र में 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात युवक की अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल अंब ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया। हालांकि उपचार के दौरान उसकी जान नहीं बच सकी।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में किसी जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर जांच जारी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *