तला गांव के नजदीक पहुंची जंगल की आग, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड ने टाला बड़ा हादसा

11 जून: उपमंडल डलहौजी के बोंखरी मोड़ के समीप स्थित तला गांव में बुधवार दोपहर जंगल में लगी आग आबादी वाले क्षेत्र तक पहुंच गई, जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आग तेजी से फैलते हुए गांव के करीब पहुंच गई और कई घरों व गोशालाओं पर खतरा मंडराने लगा।

स्थिति गंभीर होती देख ग्रामीण तुरंत आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। लोगों ने अपने घरों में लगी पानी की टंकियों से पानी निकालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सामूहिक प्रयास नहीं किए जाते तो कई मकान और अन्य संपत्तियां आग की चपेट में आ सकती थीं।

घटना की सूचना मिलने पर बनीखेत से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और गांव को संभावित नुकसान से बचा लिया गया।

ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय पर टीम के पहुंचने से उनके घर सुरक्षित बच गए। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही जंगल की आग की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए वन विभाग से प्रभावी रोकथाम उपाय लागू करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *