चंबा में 12 जून को कैंपस इंटरव्यू, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 100 पदों पर भर्ती

9 जून : जिला रोजगार कार्यालय बालू, चंबा में हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 12 जून को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह भर्ती प्रक्रिया बार्बीक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड द्वारा करीब 100 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी 12 जून को सुबह जिला रोजगार कार्यालय बालू में आयोजित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं या डिप्लोमा निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 19,600 रुपये प्रतिमाह सीटीसी वेतन दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को निशुल्क भोजन और आवास, पीएफ, ईएसआई, इंसेंटिव सहित अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके अलावा ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग के साथ मान्यता प्राप्त मेधावी यूनिवर्सिटी से होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा या डिग्री प्राप्त करने का अवसर भी मिलेगा।

भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 70090-60387 पर संपर्क कर सकते हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *