सुंदरनगर में देर रात भीषण आग, पुराना बीडीओ कार्यालय जलकर राख

8 जून: सुंदरनगर उपमंडल में रविवार देर रात पुराना बीडीओ कार्यालय भीषण आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े 9 बजे बीडीओ कार्यालय के साथ स्थित जर्जर पुरानी भवन में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते लपटों ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे भवन पूरी तरह जलकर राख हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही मंडी और बीबीएमबी की अग्निशमन टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आसपास के क्षेत्र में आग फैलने से रोका।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुट गए हैं। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *