नाहन में आयुष अस्पताल के गेट पर मिला सब्जी विक्रेता का शव, जांच में जुटी पुलिस

8 जून : सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के दिल्ली गेट क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब आयुष अस्पताल के मुख्य गेट पर एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान जगत सिंह (53) पुत्र रूप सिंह निवासी गांव देवना, तहसील संगड़ाह, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले करीब 10 से 12 वर्षों से आयुष अस्पताल के बाहर सब्जी विक्रेता के रूप में कार्य कर रहे थे।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक तौर पर मामले को आत्महत्या की आशंका से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा। मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

इस घटना के बाद स्थानीय क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक आधिकारिक जानकारी का इंतजार करने की अपील की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *