27 मई: जिला ऊना में पंचायत राज संस्थाओं के दूसरे चरण के चुनाव के तहत 28 मई को कुल 83 ग्राम पंचायतों में मतदान करवाया जाएगा। प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
जानकारी के अनुसार विकास खंड अंब की 19, बंगाणा की 16, गगरेट की 14, ऊना की 18 और हरोली की 16 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। चुनाव प्रक्रिया को लेकर पोलिंग पार्टियों की तैनाती के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़ की गई है।
उपमंडल अंब के तहत धर्मशाला महंता खास, बधमाणा, नारी चिंतपूर्णी, डूहल बंगवाला, भगड़ा, अंब टिल्ला, चुरूडू, पोलियां पुरोहितां, घेवट बेहड़, कुठियाड़ी, दिलवां, राजपुर जस्वां, त्याई, कलरूही, बेहड़ जस्वां, मुबारिकपुर, भैरा, टकारला और कुठेड़ा खैरला पंचायतों में मतदान होगा।
वहीं बंगाणा विकास खंड के अंतर्गत धुंदला, मलांगड़, अरलूखास, करमाली, ढियुंगली, थानाकलां, घुघन ककराना, दोबड़, प्रोइयां कलां, बुधान, बैरियां, बोहरू, बौल, रायपुर और सोहारी पंचायतों में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
प्रशासन ने मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने और शांतिपूर्ण मतदान करने की अपील की है।