चुनाव ड्यूटी से गायब मिला कर्मचारी, प्रशासन ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

26 मई: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पंचायत चुनाव के दौरान एक कर्मचारी के ड्यूटी से अनुपस्थित रहने का मामला सामने आया है। प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित कर्मचारी से लिखित जवाब तलब किया है।

जानकारी के अनुसार, कटराईं वार्ड नंबर-2 में चंदर मणि, जो आईएआरआई आरएस कटराईं में तकनीशियन के पद पर कार्यरत हैं, की नियुक्ति पोलिंग ऑफिसर के रूप में की गई थी। उन्हें निर्धारित समय और स्थान पर चुनाव ड्यूटी के लिए उपस्थित होना था, लेकिन रिपोर्टिंग के दौरान वह मौके पर मौजूद नहीं मिले। मामले की शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने तुरंत इसका संज्ञान लिया।

मनाली एसडीएम की ओर से कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि चुनाव जैसे संवैधानिक और महत्वपूर्ण कार्य से बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित रहना गंभीर लापरवाही की श्रेणी में आता है।

प्रशासन ने संबंधित कर्मचारी को 24 घंटे के भीतर अपना लिखित स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। तय समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर मामले में आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *