हमीरपुर कोर्ट में लोडेड बंदूक लेकर पहुंचा व्यक्ति, पुलिस ने मौके पर दबोचा

25 मई: जिला हमीरपुर कोर्ट परिसर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति लोडेड बंदूक लेकर अदालत पहुंच गया। हथियार देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।

जानकारी के अनुसार संबंधित व्यक्ति किसी मामले में पेशी के लिए कोर्ट आया था। उसी दौरान वहां मौजूद डीएसपी की नजर उस पर पड़ी। संदेह होने पर उन्होंने मौके पर ही व्यक्ति को काबू कर लिया। इसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाना ले गई।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह कोर्ट परिसर में बंदूक लेकर क्यों पहुंचा था। मामले की जांच जारी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *