24 मई: सिरमौर जिले के नौहराधार क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 52 वर्षीय व्यक्ति की ढांक से गिरने के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान जसवंत सिंह निवासी पलगेच गांव, पंचायत देवना के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार जसवंत सिंह किसी काम से घर से निकले थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक पैर फिसलने से वह गहरी ढांक में जा गिरे। हादसे के बाद परिजन उन्हें तुरंत सीएचसी नौहराधार लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। प्रशासन की ओर से मृतक परिवार को फौरी राहत के रूप में 25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।