अम्बोटा बाईपास पर पंजाब मार्का शराब की खेप पकड़ी

24 मई: ऊना के गगरेट क्षेत्र में पंचायत चुनावों के बीच पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अम्बोटा बाईपास रोड पर चैकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से पंजाब मार्का अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम शिवबाड़ी-अम्बोटा बाईपास रोड पर नियमित नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक सफेद कार को शक के आधार पर रोका गया। तलाशी लेने पर गाड़ी की पिछली सीट और डिक्की से शराब की पेटियां बरामद हुईं।

पुलिस ने वाहन से रॉयल स्टैग की 10 पेटियां और मैक्डॉवल्स नंबर वन की 5 पेटियां बरामद कीं। सभी शराब की बोतलों पर “For Sale in Punjab Only” लिखा हुआ था। कुल 180 बोतलें बरामद हुई हैं।

आरोपी चालक की पहचान विपन कुमार निवासी चरूड़ू, तहसील अम्ब, जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी शराब ले जाने संबंधी कोई वैध परमिट या दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने शराब और वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *