पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर जगत सिंह नेगी का केंद्र पर निशाना

24 मई: हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है।

मीडिया से बातचीत में नेगी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में पेट्रोल और डीजल के दामों में कई बार बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम जनता पर बोझ बढ़ा है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में ईंधन के दाम और बढ़ सकते हैं।

नेगी ने कहा कि बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से युवा वर्ग निराश है। साथ ही उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के निजीकरण का असर भी लोगों पर पड़ रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर हिमाचल के पर्यटन कारोबार और सेब उत्पादकों पर पड़ेगा, क्योंकि परिवहन लागत बढ़ जाएगी। नेगी ने केंद्र सरकार से आर्थिक नीतियों में सुधार करने की अपील की।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *