मोदी सरकार ने 12 साल में रोजगार सृजन में बनाया नया रिकॉर्ड : अनुराग ठाकुर

24 मई: पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने युवाओं को रोजगार देने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि देशभर में आयोजित रोजगार मेलों के माध्यम से अब तक करीब 12 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि हाल ही में 47 स्थानों पर आयोजित रोजगार मेले में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में चयनित 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार केवल घोषणाएं नहीं करती, बल्कि परिणाम भी देती है।

उन्होंने बताया कि जनवरी में आयोजित 18वें रोजगार मेले में भी 61 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्तियां दी गई थीं। उनके अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रोजगार सृजन सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि औपचारिक रोजगार क्षेत्र में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। मई 2025 में EPFO के तहत 20.06 लाख सदस्यों की शुद्ध वृद्धि दर्ज की गई, जो अब तक का सबसे बड़ा मासिक आंकड़ा है।

उन्होंने प्रधानमंत्री इम्प्लॉयी लिंक्ड इंसेंटिव योजना का जिक्र करते हुए कहा कि पहली बार औपचारिक नौकरी पाने वाले युवाओं को 15 हजार रुपए तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जिससे करीब 2.10 करोड़ युवाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *