28 अक्तूबर: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र मोहली, खनियारा, धर्मशाला में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एक वर्षीय एलएलएम पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु काउंसलिंग 2 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
केंद्र निदेशक ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन विद्यार्थियों ने एक वर्षीय एलएलएम पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन किया है, वे 2 नवंबर को सुबह 10 बजे क्षेत्रीय केंद्र मोहली, खनियारा, धर्मशाला के कार्यालय में काउंसलिंग के लिए उपस्थित हों। विद्यार्थियों को अपने सभी मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे।