28 अक्तूबर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने नगर निगम हमीरपुर के लिए चार इलेक्ट्रिक कूड़ा संग्रहण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों के शुरू होने से शहर में कूड़ा एकत्रित करने की व्यवस्था अधिक प्रभावी और व्यवस्थित होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल से ध्वनि और वायु प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी। इससे शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता कर्मियों को बेहतर कार्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना और शहरवासियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। सरकार शहरी क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने और पर्यावरण के अनुकूल उपायों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।